अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल (सभी 12 राशियां मेष से मीन राशि का संपूर्ण भविष्यफल) | October 2026 Monthly Horoscope in Hindi


🌟 अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल 🌟

अक्टूबर 2026 में सभी 12 राशियों के जातकों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम-वैवाहिक और पारिवारिक जीवन से जुड़े राशिफल को नीचे विस्तार से पढ़ें। अपनी राशि की तस्वीर पर क्लिक करें और सीधे अपना राशिफल जानें।

♈ मेष राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Aries Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस महीने छाया ग्रह राहु आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे जबकि केतु ग्रह आपके पांचवें भाव में विराजमान होंगे। केतु ग्रह की यह स्थिति आपको तनाव देने का काम करेगी। साथ ही, इस दौरान आप जल्दी उकसावे में आ सकते है। माता-पिता को अपनी संतान की चिंता रह सकती है। वहीं, ग्यारहवें भाव में बैठे राहु आपके मन में एक के बाद एक इच्छाएं पैदा कर सकते हैं जिससे आपमें संतुष्टि की कमी भी रही सकती है।

अक्टूबर 2026 के दौरान आपके राशि के स्वामी मंगल महाराज की स्थिति आपको मिलेजुले परिणाम दे सकती है जो 02 अगस्त 2026 से लेकर 18 सितंबर 2026 तक और 18 सितंबर 2026 से 12 नवंबर 2026 तक आपके चौथे भाव में उपस्थित होंगे। 31 अक्टूबर 2026 से गुरु महाराज आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी के रूप में सिंह राशि में आपके पांचवें भाव में स्थित होंगे।

कार्यक्षेत्र: करियर के क्षेत्र में अक्टूबर का महीना आपके लिए औसत परिणाम लेकर आ सकता है क्योंकि करियर के कारक ग्रह शनि महाराज वर्ष 2026 में आपके बारहवें भाव में बैठे होंगे। ऐसे में, आपके ऊपर काम का बोझ काफ़ी बढ़ सकता है जिसके चलते आप तनाव में रह सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस महीने औसत लाभ की प्राप्ति हो सकती है और प्रतिद्वंदियों से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है।

आर्थिक: मेष राशि वालों का आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा क्योंकि लाभकारी ग्रह गुरु आपके चौथे भाव में बैठे होंगे। आपके खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। इस माह आपको धन बहुत सोच-समझकर ख़र्च करना होगा, अन्यथा आपकी परेशानियों के बढ़ने की आशंका है।

स्वास्थ्य: वर्ष 2026 में शनि देव आपके बारहवें भाव में बैठकर आपको स्वास्थ्य समस्याएं देने का काम करेंगे। आपको पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है। ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है।

प्रेम व वैवाहिक: प्रेम और वैवाहिक जीवन में बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिलने की आशंका है क्योंकि शुभ और लाभकारी ग्रह गुरु महाराज आपके चौथे भाव में और शनि देव बारहवें भाव में स्थित होंगे।

पारिवारिक: पारिवारिक जीवन में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं क्योंकि बारहवें भाव में मौजूद शनि की स्थिति प्रतिकूल होगी। इसके परिणामस्वरूप, आपको परिवार के सदस्यों के साथ विवादों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:

  • प्रतिदिन “ॐ नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें।
  • शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • शनिवार के दिन मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♉ वृष राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Taurus Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: अक्टूबर मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, वर्ष 2025 की तुलना में साल 2026 आपके लिए ज्यादा अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। अक्टूबर के महीने में शनि देव आपके ग्यारहवें भाव में मौजूद होंगे और यह आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। राहु देव की आपके दसवें भाव में मौजूदगी विदेश में नौकरी करने के अवसर लेकर आ सकती है।

कार्यक्षेत्र: करियर के दृष्टिकोण से, शनि देव आपके नौवें और दसवें भाव के स्वामी के रूप में आपके ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में, आपके पदोन्नति के योग बनेंगे। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप अच्छा ख़ासा लाभ कमाने में सक्षम होंगे।

आर्थिक: धन कमाने के मामले में अच्छे परिणाम प्रदान करेगा और इसमें ग्यारहवें भाव में बैठे शनि देव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गुरु महाराज की आठवें भाव में मौजूदगी आपको ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सक्षम बनाएगी।

स्वास्थ्य: शनि देव के आशीर्वाद से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आप धन-समृद्धि से पूर्ण रहेंगे और अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं।

प्रेम व वैवाहिक: शनि देव आपके ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में, आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन प्यार और मधुरता से भरा रहेगा।

पारिवारिक: पारिवारिक जीवन के लिए बहुत अच्छा रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा और सदस्यों के बीच नैतिक मूल्य भी बने रहेंगे।

उपाय:

  • प्रतिदिन "ॐ महालक्ष्म्यै नमः" का 108 बार जाप करें।
  • शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की पूजा-अर्चना करें।
  • प्रतिदिन "ॐ शुक्राय नमः" का 33 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♊ मिथुन राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना अनुकूल परिणाम लेकर आएगा क्योंकि गुरु देव इस महीने सातवें और दसवें भाव के स्वामी के रूप में आपके दूसरे भाव में स्थित होंगे। आपकी धन जमा करने की क्षमता बढ़ेगी और आप अच्छी बचत कर सकेंगे।

कार्यक्षेत्र: करियर में अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। दसवें भाव में शनि देव की उपस्थिति को आपके करियर के लिए बेहद शुभ माना जाएगा। अगर आपका अपना व्यापार है, तो आप एक सफल व्यापारी बनकर उभरेंगे।

आर्थिक: धन कमाने के संबंध में अनुकूल रहेगा। गुरु ग्रह की दूसरे भाव में स्थिति आपको अच्छा धन कमाने के अवसर देगी।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा क्योंकि गुरु देव आपके दूसरे भाव में स्थित होंगे। शनि ग्रह की दसवें भाव में मौजूदगी से सर्दी, एलर्जी और पैरों में दर्द जैसी शिकायत रह सकती है।

प्रेम व वैवाहिक: प्रेम और वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाए रखेगी। रिश्ते में आनंद, आपसी सहयोग और सकारात्मकता बनी रहेगी।

पारिवारिक: पारिवारिक जीवन के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। गुरु महाराज आपके दूसरे भाव में बैठे होंगे, जिनका प्रभाव परिवार में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देगा।

उपाय:

  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♋ कर्क राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Cancer Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: वर्ष 2025 की तुलना में साल 2026 में कर्क राशि के जातकों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। गुरु महाराज अपनी उच्च राशि कर्क में बैठे होंगे, जो आपको जीवन में सफलता दिलाने का काम करेंगे।

कार्यक्षेत्र: आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी, क्योंकि नौवें भाव में उपस्थित शनि महाराज आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकते हैं। गुरु देव आपके पहले भाव में विराजमान होंगे।

आर्थिक: शनि ग्रह की स्थिति आपके खर्चों में बढ़ोतरी करवा सकती है। राहु देव के दूसरे भाव और केतु ग्रह के आठवें भाव में मौजूद होने से आर्थिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। खानपान का ध्यान रखना होगा। गुरु देव आपके लग्न भाव में बैठकर आपको स्वास्थ्य समस्याओं से बाहर आने में सहायता करेंगे।

प्रेम व वैवाहिक: मिलाजुला रह सकता है। राहु की आठवें और केतु की दूसरे भाव में मौजूदगी प्रेम और वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती है।

पारिवारिक: पारिवारिक जीवन के लिए अक्टूबर का महीना अच्छा रहेगा क्योंकि गुरु देव आपके पहले भाव में मौजूद होंगे।

उपाय:

  • प्रतिदिन "ॐ राहवे नमः" का 11 बार जाप करें।
  • शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन "ॐ सोमाय नमः" का 11 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♌ सिंह राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Leo Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: अक्टूबर 2026 में राहु महाराज सातवें भाव में और गुरु ग्रह आपके बारहवें भाव में बैठे होंगे। केतु पहले भाव और शनि देव आठवें भाव में बैठे होंगे। आपका झुकाव आध्यात्मिकता के प्रति बढ़ेगा।

कार्यक्षेत्र: शनि महाराज की आठवें भाव में मौजूदगी से ज्यादा अच्छे परिणाम न मिलने की आशंका है। कड़ी मेहनत के बावजूद असंतुष्टि रह सकती है।

आर्थिक: धन का प्रवाह थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी को लेकर खर्चे बढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत के लिए अच्छा नहीं रहेगा। साथी के स्वास्थ्य पर काफ़ी धन ख़र्च करना पड़ सकता है।

प्रेम व वैवाहिक: मिलाजुला रहेगा। गुरु महाराज की बारहवें भाव में उपस्थिति प्रेम और वैवाहिक जीवन में गलतफ़हमियां पैदा कर सकती है।

पारिवारिक: राहु और केतु आपके पहले और सातवें भाव में विराजमान होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बहसें हो सकती हैं, घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है।

उपाय:

  • प्रतिदिन आदित्य हृदयम का पाठ करें।
  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • प्रतिदिन "ॐ भास्कराय नमः" का 19 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♍ कन्या राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: राहु ग्रह की स्थिति कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगी। वहीं, केतु की बारहवें भाव में उपस्थिति के कारण रात में नींद न आने की समस्या रह सकती है। शनि देव सातवें और गुरु देव ग्यारहवें भाव में अच्छे परिणाम देंगे।

कार्यक्षेत्र: शनि महाराज आपके सातवें भाव में विराजमान होंगे। आपको करियर में औसत परिणाम दे सकते हैं। गुरु ग्रह की उपस्थिति आपको नई और अच्छी नौकरी के अवसर दे सकती है।

आर्थिक: आर्थिक जीवन सकारात्मक रहेगा क्योंकि शुक्र देव अनुकूल स्थिति में होंगे। राहु अप्रत्याशित धन लाभ करवा सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीकठाक रहेगा क्योंकि राहु आपके छठे भाव में स्थित होंगे। केतु देव की बारहवें भाव में उपस्थिति पाचन से जुड़ी समस्याएं दे सकती है।

प्रेम व वैवाहिक: सकारत्मक रहेगा। करीबियों और प्रियजनों का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे।

पारिवारिक: परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी। शनि देव परिवार में सुख-शांति और आपसी तालमेल बनाए रखेंगे।

उपाय:

  • प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 11 बार जाप करें।
  • प्रतिदिन "ॐ राहवे नमः" का 11 बार जाप करें।
  • प्रतिदिन "ॐ दुर्गाय नमः" का 41 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♎ तुला राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Libra Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: अक्टूबर माह आपके लिए अनुकूल रहेगा क्योंकि शनि देव छठे और गुरु ग्रह आपके दसवें भाव में बैठे होंगे। ग्यारहवें भाव में केतु की मौजूदगी से ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी।

कार्यक्षेत्र: करियर के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। शनि आपको सौभाग्य, सफलता, और प्रगति का आशीर्वाद देंगे।

आर्थिक: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी क्योंकि केतु ग्यारहवें भाव और राहु पांचवें भाव में मौजूद होंगे। धन की बचत करना बेहद कठिन हो सकता है।

स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी की समस्या परेशान कर सकती है। केतु की उपस्थिति पैरों में दर्द दे सकती है।

प्रेम व वैवाहिक: गुरु ग्रह दसवें भाव में विराजमान होकर प्रेम और वैवाहिक जीवन में सौहार्द को बढ़ाएंगे। जो विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए श्रेष्ठ समय है।

पारिवारिक: परिवार में आपसी सामंजस्य और ख़ुशियों में वृद्धि होगी।

उपाय:

  • प्रतिदिन “ॐ गणेशाय नमः” का 11 बार जाप करें।
  • मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 33 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♏ वृश्चिक राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: गुरु महाराज नौवें भाव में और शनि देव पांचवें भाव में मौजूद होंगे। केतु आपके दसवें भाव में होंगे जो आपको ज्ञान का आशीर्वाद देंगे।

कार्यक्षेत्र: शनि देव आपके पांचवें भाव में स्थित होंगे, जो आपको करियर में औसत परिणाम दे सकते हैं। काम का दबाव महसूस हो सकता है।

आर्थिक: धन का प्रवाह सुगम रहेगा क्योंकि गुरु महाराज नौवें भाव में विराजमान होंगे। सट्टेबाजी और ट्रेड के माध्यम से अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा। गुरु की स्थिति आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। शनि का पांचवें और राहु का चौथे भाव में होना नींद और पाचन की समस्याएं दे सकता है।

प्रेम व वैवाहिक: प्रेम जीवन मधुर एवं ख़ुशियों से पूर्ण रहेगा। शनि की मौजूदगी आपको वफादार बनाएगी।

पारिवारिक: परिवार में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी और आपका रिश्ता सदस्यों के साथ मज़बूत रहेगा।

उपाय:

  • प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः'' का 27 बार जाप करें।
  • प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः'' का 108 बार जाप करें।
  • प्रतिदिन “ॐ मंदाय नमः'' का 41 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♐ धनु राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Sagittarius Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: राहु तीसरे भाव में अनुकूल और गुरु ग्रह आपके आठवें भाव में प्रतिकूल स्थिति में होंगे। शनि देव आपके चौथे भाव में होंगे।

कार्यक्षेत्र: शनि देव चौथे भाव में स्थित होने के कारण काम का बोझ हो सकता है, जो नौकरी में गिरावट की वजह बन सकता है।

आर्थिक: गुरु महाराज आपके आठवें भाव में बैठे होंगे। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और बचत की संभावनाएं कम रहेंगी।

स्वास्थ्य: गले में इन्फेक्शन और मोटापे जैसी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक: ज्यादा अच्छा नहीं रहने की आशंका है। बृहस्पति देव की उपस्थिति रिश्तों में दूरी और गलतफहमियों को बढ़ा सकती है।

पारिवारिक: परिवार में सदस्यों के बीच बेकार की बहस या मतभेद होने की आशंका है।

उपाय:

  • गुरुवार के दिन गरीब ब्राह्मण को भोजन कराएं।
  • प्रतिदिन “ॐ गुरवे नमः” का 108 बार जाप करें।
  • प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” का 21 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♑ मकर राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Capricorn Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: राहु देव आपके दूसरे भाव में, केतु आठवें भाव में, गुरु देव सातवें भाव में और शनि महाराज आपके तीसरे भाव में उपस्थित होंगे।

कार्यक्षेत्र: शनि देव तीसरे भाव में उपस्थित होंगे, जो आपको करियर में काफ़ी अच्छे परिणाम देंगे। आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।

आर्थिक: धन कमाने की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सक्षम होंगे।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी क्योंकि गुरु ग्रह आपके सातवें भाव में होंगे। शनि देव तीसरे भाव में बैठकर रोगों से राहत देंगे।

प्रेम व वैवाहिक: प्रेम और शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

पारिवारिक: राहु और केतु की उपस्थिति के कारण पारिवारिक जीवन में बहस और मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:

  • गुरुवार के दिन “ॐ मंदाय नमः” का 108 बार जाप करें।
  • शनिवार को शनि ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • शनिवार के दिन गरीबों को भोजन कराएं।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♒ कुम्भ राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Aquarius Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: राहु पहले भाव में, केतु सातवें भाव में, गुरु छठे भाव में और शनि दूसरे भाव में बैठे होंगे। आप पर साढ़े साती का प्रभाव रहेगा, इसलिए बहुत मेहनत करनी होगी।

कार्यक्षेत्र: मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। काम का बोझ बढ़ सकता है और मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

आर्थिक: शनि देव आपके दूसरे भाव में स्थित होंगे, जो आपके धन कमाने के मार्ग में समस्याएं पैदा करेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। आँखों, कंधों और पैरों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक: अनुकूलता कम और समस्याएं ज्यादा रह सकती हैं। रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

पारिवारिक: परिवार में खुशियों का थोड़ा अभाव रह सकता है और विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय:

  • प्रतिदिन “ॐ मंदाय नमः” का 108 बार जाप करें।
  • शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
  • प्रतिदिन “ॐ नमो नारायणा” का 11 बार जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ

♓ मीन राशि अक्टूबर 2026 मासिक राशिफल

Pisces Monthly Horoscope – October 2026

सामान्य: ग्रहों की स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं होगी क्योंकि राहु बारहवें भाव में और शनि देव लग्न भाव में उपस्थित होंगे। गुरु देव आपके पांचवें भाव में विराजमान होंगे।

कार्यक्षेत्र: काम का बोझ रह सकता है। वरिष्ठों की तरफ से सख़्त हिदायत मिल सकती है और व्यापार में काफ़ी हानि की आशंका है।

आर्थिक: आर्थिक जीवन सुगम रहेगा। गुरु ग्रह धन कमाने, जमा करने और बचत करने में आपकी सहायता करेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। पैरों में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक: आकर्षण की कमी हो सकती है और साथी के प्रति प्रतिबद्धता में कमी आ सकती है।

पारिवारिक: परिवार से ख़ुशियाँ नदारद रह सकती हैं। शनि देव के कारण एकाग्रता की कमी और मानसिक भटकाव हो सकता है।

उपाय:

  • प्रतिदिन “ॐ शिव ॐ शिव” का 21 बार जाप करें।
  • मंगलवार के दिन राहु/केतु के लिए पूजा करें।
  • प्रतिदिन 21 बार “ॐ वायुपुत्राय नमः” का जाप करें।
📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए व्यक्तिगत जन्म-कुंडली का विश्लेषण आवश्यक हो सकता है। 🙏 SHRI BHAKT
↑ सभी राशियों पर वापस जाएँ         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट